सोनभद्र

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर केंद्रीय जल आयोग ने विविध कार्यक्रम कराए

पिपरी(सोनभद्र)
जी.के.मदान
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मध्य गंगा मंडल 3 एवं केंद्रीय जल आयोग वाराणसी के तत्वाधान में अधिकारी क्लब रिहंद बांध पिपरी सोनभद्र में बांध पर्यटन के संवर्धन के लिए दिनांक 19 जुलाई 2023 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ अखिलेश कुमार झा अधीक्षण अभियंता जल विज्ञानीय प्रेक्षण परिमंडल वाराणसी, डी बी यादव अधीक्षण अभियंता रिहंद बांध पिपरी, बुलबुल मिश्र प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी के दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी, इंडियन लिटरेसी प्रीस्कूल पिपरी के बच्चों द्वारा जल संरक्षणविषय पर विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए स्कूली बच्चों के लिए जल संरक्षण संबंधित ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित करने के साथ-साथ समस्त प्रतिभागी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में शिव कांत मिश्र सरस, जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी, वी.के मिश्र, मोहम्मद सरफराज अंसारी द्वारा बांध पर्यटन के संवर्धन पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। वाराणसी से आए नाटक मंडली संस्कार ज्योति को सावन के माह पर शिव के ऊपर किए प्रस्तुति से पूरा माहौलसावन मय हो गया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में प्रशांत कुमार सिंह उपमंडलीय अभियंता के साथ-साथ अशोक कुमार त्रिवेदी का सहयोग प्रशंसनीय रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश मिश्रा कनिष्ठ अनुवादक अधिकारी द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार अधिशासी अभियंता मध्य गंगा मंडल तीन,केंद्रीय जल आयोग वाराणसी द्वारा किया गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार