सोनभद्र

ग्रासिम द्वारा किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रेणुकूट(सोनभद्र)

जी.के.मदान
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट का इकाई प्रमुख मनीष गर्ग, मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे एवं प्रमुख कर्मचारी संबंध एवं प्रशासन प्रभात कुमार पांडे के मार्गदर्शन में संचालित सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत आज शनिवार को ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट एवं ग्राम सभा सिंदूर के स्थानीय राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंवारी के संयुक्त प्रयास द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र गाढ़ा में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।उक्त चिकित्सा शिविर में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के महिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय लक्ष्मी त्रिपाठी एवं संस्थान के वरिष्ठ सीएसआर अधिकारी अमर सिंह द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया तथा उक्त शिविर में उपस्थित सभी मरीजों को उनके रोगानुसार निशुल्क दवाएं वितरित की गई साथ ही साथ स्थानीय राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंवारी के ऐनम सपना देवी, श्रीमती सुनीता देवी आशा एवम उर्मिला पांडे आंगनबाड़ी के संयुक्त प्रयास से बच्चों का वजन, टीकाकरण, गोद भराई इत्यादि कार्य किया गया तथा सभी को साफ सफाई के बारे में भी जागरूक भी किया गया । संस्थान द्वारा आयोजित इस चिकित्सा शिविर में राम भगत यादव पूर्व ग्राम प्रधान मकरा, कुमारी संध्या पांडे सक्रिय समाज सेविका गाढ़ा कुंवारी, विद्यावती देवी, सागर पनिका, शिवमोहन आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान के वरिष्ठ सीएसआर अधिकारी अमर सिंह द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App