सोनभद्र

आठ लाख बिजली बिल बकाए पर 12 के कनेक्शन कटे दो लाख राजस्व वसूली

बीजपुर(विनोद गुप्त)

यूपीपीसीएल उपखण्ड अधिकारी म्योरपुर राजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि बिजली बिल बकायेदारों से वसूली अभियान तेज कर दिया गया।दस हजार से ऊपर के बड़े बकायेदारों से सख्ती से वसूली अभियान जारी है।इसी क्रम में शुक्रवार को बभनी सबस्टेशन से सम्बद्ध चपकि में आठ लाख बिजली बिल न जमा करने पर 12 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिये गए तो वहीं के अन्य बकायेदारों से दो लाख रुपये बिल की वसूली कर सरकार के राजस्व खजाने में जमा कराया गया।उन्हों ने कहा कि शनिवार को किरविल तथा रविवार को बकरिहवा क्षेत्र की उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच और बिल जमा कराने की तिथि निश्चित की गई है।उपभोक्ताओं से अपील किया कि सभी लोग बकाया बिजली बिल समय से जमा कर अनावश्यक कानूनी कार्रवाई अथवा कनेक्शन विच्छेदन की प्रक्रिया से बचें।इस दौरान जेई बभनी बिहारी लाल, जेई नधिरा म्योरपुर महेश कुमार ,लाइनमैन,मीटर रीडर, एकाउंटेड सहित अन्य बिभागीय कर्मी मौजूद थे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान