सोनभद्र

पचास लाख के शराब के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को हाथीनाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) 50 लाख के शराब के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को हाथीनाला पुलिस ने किया गिरफ्तार। डीसीएम ट्रक से 680 पेटी में कुल 6120 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख) बरामद। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा मादक पदार्थ अवैध शराब तस्करों की चेन आफ सप्लाई को नष्ट करने एवं जनपद सोनभद्र को इससे मुक्त करने हेतु चलाए जा रहे अभियान में जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अचूक प्रभावी आसूचना संजाल से निरंतर मारक व सटीक कार्यवाही करते हुए ,अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा चारु द्विवेदी के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस और हाथीनाला की संयुक्त टीम को मुखबिर की सूचना पर हाथीनाला तिराहा के पास से डीसीएम ट्रक संख्या HR-45-B-9818 में लोड 680 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू (सेल इन पंजाब) जिसकी कुल मात्रा 6120 लीटर है।

इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथीनाला पर मुकदमा अपराध संख्या 20/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारवाई की जा रही है। पूछताछ में बताया कि डीसीएम गाड़ी व माल का मालिक प्रदीप पुत्र अज्ञात निवासी करनाल, हरियाणा है तथा उसके आदेश से ही मैं इस अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को ऊँचे दाम में बेचने हेतु हाथीनाला के रास्ते झारखंड ले जा रहा था ।

आरोपी का नाम
1.जगदीश पुत्र नीलमा देवी, निवासी वीरगढ़, थाना ठीपोम, जनपद शिमला (हिमाचल प्रदेश) उम्र लगभग 34 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण
1.680 पेटियों मे कुल 6120 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 50 लाख रूपये) बरामद ।
2.एक अदद डीसीएम वाहन संख्या- HR-45-B-9818 ।

गिरफ्तारी मे सम्मिलित पुलिस टीम
01. निरीक्षक राजेश सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल एसओजी टीम
02. थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, थाना हाथीनाला
03. हे0का जगदीश मौर्या, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 सतीश सिंह पटेल, का0 रितेश पटेल, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया, का0 अजीत यादव एसओजी टीम, जनपद सोनभद्र
04. हे0का0 सौरभ राय, हे0का0 प्रकाश सिंह, का0 अमित कुमार सिंह सर्विलांस टीम
05. हे0का0 तेरसू यादव, का0 जालन्धर कुमार राय, का0 चालक शहनवाज खां, थाना हाथीनाला

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App