सोनभद्र

आदिवासी किशोरी बिन ब्याही बनी मां

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय परिसर में बीते कुछ दिनों से शरण लिए 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी रविवार की रात प्रसव पीड़ा के बाद एक बच्ची को जन्म दिया। सोमवार को तड़के कुछ ग्रामीणों की नजर खून से लथपथ किशोरी व् बच्चे पर पड़ी, तो वे झट एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर इलाज शुरू कराया।
बताया गया कि किशोरी की आदत से आजिज आकर उसके स्वजनों ने कुछ दिन पूर्व उसे घर से निकाल दिया था। वह बीते कुछ दिनों से दुरुस्त इलाके में सुनसान स्थल पर स्थित प्राथमिक विद्यालय भवन के बरामदे को ही अपना आशियाना बना लिया था। बिन ब्याही किशोरी की मां बनने की भनक मिलते ही समूचे गांव में इसकी चर्चा शुरू हो गई। अस्पताल में इलाज शुरू होने के बाद किशोरी ने बच्चे के पिता का नाम लिया, तो पूरा गांव हैरान हो गया। बहरहाल कनहर नदी के दोनों तट पर आमने सामने आबाद गांव निवासी प्रेमी-प्रेमिका को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। वही दूसरी ओर किशोरी के स्वजन अब उसे एवं उसके बच्चे को उसके कथित प्रेमी के घर भेजने की बात कह रहे है। यदि वे इसमें हिला हवाली किये तो उनके खिलाफ कानूनी कारवाई करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार