सोनभद्र

कावरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम देवघर झारखंड के लिए हुआ रवाना

विंढमगंज/सोनभद्र सुमन गुप्ता

। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरूखाड व फुलवार ग्राम पंचायत से आज लगभग पांच दर्जन कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ का दर्शन करने देवघर झारखंड के लिए रवाना हुआ। इस दौरान दर्जनों कावरिया बम सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने कांवरियों के जत्था की रवानगी के पूर्व बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है बाबा नगरिया दूर है जाना भी जरूर हैं ।। के जयघोष के साथ जोरूखाड से रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाजे बाजे के साथ धूम धाम से पैदल चलते हुए घिवही ग्राम पंचायत में स्थित बाबा भोलेनाथ के प्राचीन रेघडा मंदिर में पंडित अनुज कुमार मिश्रा द्वारा विधि विधान से दर्शन पूजन कराया गया इसके पश्चात सवारी गाड़ी से रवाना हुआ इस दौरान कावरिया बम महेंद्र यादव इंद्रदेव यादव गिरवर यादव प्रकाश यादव राजकुमार सरजू गुप्ता विजय कुमार शिवमूरत राजेश यादव दिनेश यादव ने सामुहिक रूप से बताया कि हम लोग प्रत्येक वर्ष सुल्तान गंज से जल उठाकर देवघर बाबा बैजनाथ के दर्शन करने जाते हैं और अपने घर परिवार के साथ साथ गांव जिला जवार के लिये भी सुख शांति समृद्धि का मन्नत मांगते हैं।वही ग्राम प्रधान विमल यादव ने कहा कि हमारे गांव से प्रतिवर्ष सैकड़ों की तादात में ग्रामवासी देवघर झारखंड राज्य में स्थित बाबा बैजनाथ का दर्शन करने के लिए जाते हैं तथा वहां स्वयं के साथ-साथ गांव के कल्याण के लिए मन्नत मांगते हैं जिसका परिणाम है कि हमारे ग्राम पंचायत में कभी किसी तरह की अनहोनी घटना, दैवी आपदा से संबंधित घटना नहीं घटी है तथा गांव के निवासी आपस में मिलजुल कर के भाईचारा के साथ रहते हैं इस मौके पर रामकुमार यादव मानिकचंद यादव विजय यादव विशाल कुमार मुकेश कुमार गुप्ता रितेश कुमार विश्वकर्मा दिनेश कुमार विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की तादात में महिला पुरुष मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस