सोनभद्र

समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़ दस मामले का मौके पर निस्तारण

बीजपुर(विनोद गुप्त) स्थानीय पुलिस स्टेशन परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।समाधान दिवस में थाना क्षेत्र के बिभिन्न ग्राम पंचायतों से कुल 21 जमीन सम्बन्धित विवाद के मामले रजिस्टर्ड किए गए जिसमे प्रभारी निरीक्षक और राजस्व बिभाग के प्रयास से दस मामले का निस्तारण मौके पर किया गया शेष बचे ग्यारह मामले के लिए टीम गठित कर क्षेत्रीय लेखपाल के साथ त्वरित निस्तारण के लिए मौके पर भेजा गया। बताते चले की सर्वे सेटल मेन्ट के बाद इलाके में जमीनी विवाद बरसात के मौसम में खुल कर सामने आते हैं। जमीनी विवाद को लेकर दर्जनों लोग पुलिस और राजस्व महकमे का चक्कर काटते हैं जमीनी विवाद में कई बार मारपीट और हत्या जैसी घटना तक घट चुकी है। इस लिए पुलिस प्रशासन जमीनी विवाद में फूंकफूंक कर कदम रख रहा है। प्रभारी निरीक्षक

मिथिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि विवाद कोई भी हो जमीनी या फिर अन्य कोई किसी को कानून ब्यवस्था बिगाड़ने की छूट कत्तई नही दी जाएगी।इस अवसर पर एसएसआई विनोद कुमार यादव, इंस्पेक्टर अपराध अशोक कुमार यादव,क्षेत्रीय लेखपाल सन्तोष यादव,विजय कुमार द्विवेदी,अमरजीत सिंह,बाबूलाल सहित अन्य राजस्व एंव पुलिस कर्मी उपस्थिति थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार