सोनभद्र

म्योरपुर पुलिस ने पीएससी बल के साथ कस्बे में किया फूट पेट्रोलिंग

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि) म्योरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने शुक्रवार को एक प्लाटून पीएससी बल के साथ पूरे कस्बे के फुट मार्च किया। इस दौरान बैंक के सामने जो मोटरसाइकिल सवार अपना बाईक का हैंडल लॉक नहीं करते हैं उन्हें कहा गया कि हर हाल में मोटरसाइकिल लॉक कर के ही अपना जरूरी काम करे रोड पर जो दुकानदार पटरी को अतिक्रमण कर अपने कब्जे में लिये हुए हैं उन दुकानदारों को कहा गया अति शीघ्र पटरी को अतिक्रमण मुक्त कर देवें

अन्यथा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी प्रभारी निरीक्षक ने दुकानदारों से कहा कि आपके दुकान के सामने पटरी अगर खाली रहेगी तो आपके ग्राहक आसानी से आपके दुकान के सामने अपना बाइक खड़ी कर सामान खरीद सकेंगे उन्होंने कहा पटरी अतिक्रमण मुक्त रहेगा तो दुर्घटनाएं की संभावनाएं कम होंगी और जाम से भी निजात मिलेगी इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों का पर भी पुलिस की पैनी नजर रही श्री पर्वत ने कहा कि यदि आपको कोई भी व्यक्ति संदिग्ध अवस्था मे दिखता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें पुलिस मौके पर पहुंचे उस उक्त व्यक्ति से पूछताछ कर कार्रवाई करेगी।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत लिलासी चौकी इंचार्ज बृजेश पांडे एसआई बृजेश पांडे तेरसु यादव व पीएससी के जवान मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार