सोनभद्र

मुख्य वन संरक्षक द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जन जागरण अभियान की शुरुआत की गई

रेणुकूट।(सोनभद्र) जी.के.मदान

नगर में स्थित निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑडिटोरियम में शनिवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जन जागरण अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ से आई प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता संजीव दुबे व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम लोग हर वर्ष पौधरोपण करते हैं लेकिन उन्हें बचाने को लेकर हम गंभीर नहीं होते, उन्होंने कहा कि आज से करोड़ों वर्ष पूर्व जब पृथ्वी पर मानव नहीं था तब धरती हरी भरी थी। मानव जीवन की उत्पत्ति के साथ ही धीरे-धीरे धरती पर हरियाली कम होती गई और धरती पर गर्मी बढ़ती जा रही है। आज जो पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है उसके जिम्मेदार मानव ही हैं, मानव समाज वर्तमान में बिल्कुल भी पर्यावरण को बचाने पर गंभीर नहीं है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों से आह्वान करते हुए कहा कि वह पौधरोपण कर उन्हें संरक्षित करने का प्रयास करें और प्लास्टिक के प्रयोग से बचें। प्लास्टिक के प्रयोग से ही हमारा पर्यावरण ज्यादा प्रदूषित हो रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सामाजिक वानिकी के अपर प्रधान मुख्य संरक्षक संजय श्रीवास्तव ने भी

पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर उसे संरक्षित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में हम पौधे लगाते हैं परंतु जब तक हम उन्हें नहीं बचाएंगे तब तक वह बड़े नहीं हो पाएंगे और यह क्रम इसी तरह चलता रहेगा। बड़े पेड़ कम होते जा रहे हैं और नए पेड़ संरक्षण के अभाव में बड़े नहीं हो पा रहे हैं इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर उन्हें संरक्षित करना होगा। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक आरसी झा, प्रभागीय वन अधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, एसडीओ भानेंद्र सिंह, ममता सिंह, दिग्विजय प्रताप सिंह, शहजादा इस्माइलूद्दीन, राघवेंद्र सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, नागेंद्र कुमार गौतम, गोपाल सिंह,विजेंद्र सिंह,मदन लाल समेत बड़ी संख्या में नगर के लोग और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब
Download App