सोनभद्र

बड़े बिजली बिल बकायेदारों के कटेगें कनेक्शन जारी होगी आरसी :–उपखण्ड अधिकारी

बीजपुर/(विनोद गुप्त)

उर्जान्चल के म्योरपुर और बभनी ब्लाक में स्थापित कुंडाडीह, नधिरा, बभनी, बीजपुर सबस्टेशन से जुड़े हजारों बड़े बिजली बिल बकायेदारों से यूपीपीसीएल सख्ती से बिल वसुली कि योजना पर काम कर रहा है। दस हजार से ऊपर के लंबे समय से बकायेदारों के पहले कनेक्शन काटे जायेगें उसके बाद भी बिल न जमा करने वालों पर वसूली के लिए आरसी जारी की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुते उपखण्ड अधिकारी म्योरपुर राजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि चारो सबस्टेशन से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं के पास करोड़ों रुपये बिजली बिल बकाया पड़ा है लोग खुद समय से बिल जमा करने की बजाय लापरवाही कर है।उन्हों ने सभी उपभोक्ताओं से अपील किया है कि बकाया बिजली बिल जिसके पास पड़ा है सभी लोग तत्काल जमा कर अनावश्यक आरसी अथवा कनेक्शन विच्छेदन सहित कानूनी प्रक्रिया के झंझट से बचें। श्री जायसवाल ने बताया कि बिल जमा करने के लिए अपने नजदीकी जन सेवाकेंद्र अथवा बिजली बिभाग के निकटम कार्यालय में जमा कर सकते हैं अन्यथा की स्थिति में बाहर से आने वाली विजलेंस टीम या उडाकादल द्वारा की गई औचक जाँच और कार्रवाई लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान