सोनभद्र

रेलवे प्रशासन हुआ सख्त सब्जी मंडी में अतिक्रमण पर चलवाया बुलडोजर सब्जी को बचाने के लिए सब्जी विक्रेता लगाता है त्रिपाल

चोपन/ सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)

रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय रेलवे प्रशासन दर्जनों की संख्या में पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर सब्जी मंडी में पहुंच गया और सब्जी विक्रेताओं द्वारा बनाई गई मड़ई आदि को बुलडोजर से हटवाने लगी मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह ने भी पहुंच कर रेलवे के स्थानीय अधिकारियों से वार्ता की,की सब्जी मंडी को न उजड़ा जाएं। उधर रेलवे के आईवोडब्लू आर बी पाल एवं आरपीएफ इंस्पेक्टर ए के सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा सब्जी विक्रेताओं को एक सप्ताह पूर्व ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था परन्तु ये लोग नहीं हटाये जिसके बाद अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही की जा रही है| उधर जब पूर्व मध्य रेलवे के डीटीएम से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि सब्जी बिक्रेता अपनी दुकान लगा सकते हैं बस किसी

तरह का कोई अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि बिगत कई वर्षों से नगर के रेलवे रामलीला मैदान में सब्जी की दुकानें लगती आ रही हैं जहां से नगर के साथ ही रेलवे के कर्मचारी बंधु भी सब्जी खरीदते हैं और पूरे नगर में यही इकलौती मंडी है जहां सब्जी की दुकानें लगती हैं इसी स्थान पर नगर सहित आसपास के छोटे छोटे दुकानदार सब्जी बेचकर अपनी जीविका चलाते हैं ऐसे में यदि उनको यहां से हटा दिया जाता है तो उनके सामने रोजी रोटी का सवाल खड़ा हो जायेगा| वही सब्जी विक्रेताओं का कहना है की कोई भी सब्जी मंडी में अतिक्रमण के नियत से बास बल्ली नही लगाता है बल्कि धूप और बरसात से सब्जियों को बचाने व स्वय को बचाने के लिए त्रिपाल ,प्लास्टिक आदि लगाता है लेकिन उसपर भी रेलवे प्रशासन को एतराज है। आज रेलवे प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही से हम लोगो के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस दौरान कस्बा इंचार्ज नवनीत चौरसिया अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान