सोनभद्र

संजीव गौड़ द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती के 459 में बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा का किया गया अनावरण

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) सदर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलखन में शनिवार को प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती के 459 में बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया इस मौके पर राज्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महारानी दुर्गावती आदिवासियों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा का स्रोत है उन्होंने जिस बहादुरी से देश की आन बान शान के लिए मुगल शासकों से लोहा लिया उसकी मिसाल कहीं अन्य नहीं होती उन्होंने कहा की
भारत के इतिहास में मुगलों को चुनौती देने वाले शासकों की सूची में महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। लेकिन इस सूची में ये दो नाम अकेले नहीं थे. इसमें एक नाम गोंडवाना की रानी दुर्गावती का भी है जिन्होंने अकबर की सेना की नाक में दम कर दिया था। उन्होने ना केवल आखिरी दम तक मुगल सेना को रोककर अकबर की उनके राज्य पर कब्जा करने की हसरत को कभी पूरा नहीं होने दिया. आज भी गोंडवाना क्षेत्र में उन्हें उनकी वीरता और अदम्य साहस के अलावा उनके किए गए जनकल्याण कार्यों के लिए याद किया जाता है।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबेने कहां की साढ़े चार सौ साल पहले शासक अकबर और उनके सेना का मानमर्दन करने वाली रानी दुर्गावती का जन्म 24 जून को 1524 को बांदा जिले में कलिंजर के चंदेला राजपूत राजा कीर्तिसिंह चंदेल के घर में इकलौती संतान के रूप में हुआ था. दुर्गा अष्टमी के दिन उनका जन्म होने के कारण उनका नाम दुर्गावती रखा गया जो आगे चलकर उनके जीवन चरित में फलीभूत भी होता दिखा. दुर्गा माता जैसे अपने भक्तों की देखभाल करती है, उन्होंने अपनी प्रजा का भी ख्याल रखा। इस अवसर पर पूर्व विधायक वारा वर्षा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहां की विवाह के 4 वर्ष के बाद ही रानी दुर्गावती के पति का निधन हो गया इसके उपरांत मुगल शासक ने उनके रियासत पर कब्जा करना चाहिए रानी दुर्गावती ने कुशल नेतृत्व करता संगठन करता का परिचय देते हुए मुगल सेना के दांत खट्टे कर दिए आदिवासी समाज कि हर महिला को उनसे सीख ले कर देश की आन बान शान की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए तमाम तरह के लोग देश को तोड़ने का काम करना चाह रहे हैं ऐसे में उनकी प्रासंगिकता और भी जरूरी है।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे,नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड,चोपन प्रमुख लीला देवी गोंड, जुगैल जिला पंचायत प्रतिनिधि संजीव तिवारी, कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी के सोपुत्र ओमप्रकाश गौड, ने किया जिला मीडिया प्रभारी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम संयोजक शंभूनाथ गोंड संचालन लवकुश भारती ने किया।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App