सोनभद्र

क्या जिलाधिकारी महोदय इस ठेकेदार पर भी दर्ज कराएंगे प्राथमिकी अब तक कई लोग हो चुके हैं दुर्घटनाग्रस्त

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) कभी अति नक्सल प्रभावित नगंवा विकास खंड के मऊ से लेकर रामपुर तक बनने वाली प्रधानमंत्री सड़क अनियमितता व लूट का शिकार हो गई है जहां माना कि विपरीत सडक का कार्य कराया गया वहीं दूसरी तरफ तीन अधूरी पुलिया छोड़ दिया जाने से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है। केवटम निवासी गुलाम मोदनवाल पुलिया में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए ग्राम प्रधान रामपुर द्वारा उपचार के लिए भिजवाया गया क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सड़क बनाने के दौरान जहां मानक के विपरीत कार्य कराया गया है वही करौंदिया व रामपुर के बीच तीन अधूरी पुलिया आधी बनाकर छोड़ दी गई है आधी पुलिया बनने से चौड़ी सड़क से जाने वाले लोग अचानक समझ नहीं पाते और पुलिया में जाकर भूल जाते हैं कुछ दिन पूर्व भदई अडार निवासी एक व्यक्ति रामपुर के पास अधूरी बनी पुलिया में गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ था इसी तरह का पनौरा का भी एक युवक जख्मी हुआ था शुक्रवार की शाम केवटम के गुलाब भी हादसे का शिकार हो गए लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी महोदय को ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए और मानक के विपरीत कार्य कराने के लिए धन की वसूली भी होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान