सोनभद्र

बकरीद और कांवर यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

सुचारू रूप से बिजली व्यवस्था और सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना परिसर ने गुरुवार को बकरा ईद और सावन में कांवर यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई ।जिसमे उपरोक्त दोनों त्योहार और भक्ति भाव परंपरा को सकुशल मनाया जा सके।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जिन गांव में बकरा ईद मनाया जाता है वहा की साफ सफाई और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखा जाए।कोई संदिग्ध दिखे या बहकावे की कोशिश करे तो उसकी जानकारी पुलिस को गोपनीय रूप से भी दे सकते है।उन्होंने कहा कि सावन में मंदिरों में जल चढ़ाने के दौरान

बुजुर्गो और महिलाओ बच्चो को प्राथमिकता दी जाए।साथ ही जो भक्त एकल रूप से या सामूहिक रूप से बाबा धाम जाने वाले है वे पुलिस को सूचित कर दे।और उसने पता मोबाइल न0 भी अंकित कर दे। इससे पुलिस को भी जानकारी रहेगी कि थाना क्षेत्र से कितने लोग बाबा धाम जा रहे है पुलिस आप की मदद करेंगी और रास्ते में कोई परेशानी हो जाए तो तत्काल मदद की जा सकेगी। उन्होंने प्रधानों और आम लोगो का आह्वान किया कि सरकारी योजनाओं की जानकारी रखे।उन्हे मदद दिलाने में आगे आए। मौके पर रामदेव तिवारी,राजपति विश्वकर्मा, अमर केश ,गणेश जायसवाल,सुजीत सिंह, लालता जायसवाल, जगत कनौजिया,बाबू खा , शबीर हुसैन ,समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार