सोनभद्र

कांस्टेबल संदीप सिंह की मौत मामले मे विजय विनीत तिवारी ने की पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग

वैनी /सोनभद्र (राजन गुप्ता)

विजय विनीत तिवारी ने सोनभद्र मे पशु तस्करों के ऊपर गैंगस्टर व चल अचल संपत्ति कुर्क कर घरों को बुलडोजर से धराशाई किए जाने की पुलिस अधीक्षक से की मांग महोदय पिछले दिनों रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार में पशु तस्करों के वाहन से रायपुर थाने पर तैनात नौजवान सिपाही संदीप सिंह बुरी तरह घायल हो गए थे।उपचार के दौरान आज मंगलवार को वाराणसी में उन्होंने दम तोड़ दिया। यह सोनभद्र के सिर्फ पुलिस महकमे के लिए नहीं समस्त लोगों के लिए एक गंभीर सवाल है कि एक नौजवान सिपाही गौ माता की रक्षा में शहीद हो गया। लम्बे समय से यह क्षेत्र पशु तस्करों का केंद्र बना हुआ है हम सभी पशु तस्करों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर सके हैं।हमारी आपसे कुछ मांगे हैं आप इस पर कार्यवाही करें ताकि शहीद हुए सिपाही की आत्मा को शांति मिले।
1- जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में आरोपित समस्त पशु तस्करों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।
2 -समस्त पशु तस्करों के द्वारा अर्जित संपत्ति कुर्क की जाए व उनके मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जाए।
3- रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के लिए वसूली करने वाले पशु तस्कर के भतीजे को भी इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
4 -पन्नूगंज थाने के लिए गाड़ियों से वसूली करने वाले थाने के बगल में रहने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय।
5 -पशु तस्करों की कुर्क की गई संपत्ति को नीलाम कर मृत सिपाही के परिवार को 50 लाख रुपए दिए जाएं।
6- इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और इसका पता लगाया जाए इस धंधे में रायपुर व पन्नूगंज थाना के कौन-कौन पुलिसकर्मी पशु तस्करों से संबंध बनाए हुए हैं।
7 -बिहार राज्य में मंत्री जामा खान की सोनभद्र से हो रही पशु तस्करी में भूमिका की जाँच हो चर्चा है की सोनभद्र चंदौली से पशुओं को ले जाने के बाद उनके गांव के पास मेला लगता है जँहा गो वंशो की बिक्री काटने के लिए की जाती है. जिसमे उनके द्वारा संरक्षित लोग शामिल हैं।
विजय विनीत
अध्यक्ष
इंडियन फेडरेशन वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन सोनभद्र
दिनांक 20जून 2023

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब
Download App