सोनभद्र

गर्मी फुल बत्ती गुल मुर्धवा खाडपाथर को बिजली आपूर्ति से बकरिहवा फीडर में अंधाधुंध कटौती से जनजीवन बेहाल

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) नधिरा सबस्टेशन के बकरिहवा फीडर में ओवरलोड के कारण अंधाधुंध बिजली कटौती और ट्रिपिंग से आम जनजीवन बेहाल हो गया है। जेई ने कहा नधिरा कि बिजली मुर्धवा के खाडपाथर में जोड़ कर चलाया जा रहा है इसलिये समस्या खड़ी हो गयी है एक दो दिन में इसको ठीक कराया जाएगा। सरकार के शेड्यूल अनुसार ग्रामीण इलाके में 18 घण्टा बिजली देने का दावा हवाहवाई हो गया है। बिजली कब आएगी कब चली जायेगी किसी को पता नही है।भीषण गर्मी और उमस के कारण घरो में बगैर बिजली लोगों का रहना मुश्किल हो गया है घर तंदूर की भठ्ठी बने हुए हैं राशन पानी कपड़ा फर्श दीवाल सब जल रहा है।उमस के कारण बच्चो बुजुर्गों की हालत चिंताजनक होती जा रही है। बिजली के अभाव में दिन में तो दूर रात में भी जाग कर पूरीरात काटनी पड़ी रही है।बकरिहवा फीडर से जुड़े लगभग 25 गाँवों की आवादी महज बिजली पर निर्भर हो गयी है। बिजली आपूर्ति बेपटरी होने से पेयजल संकट खड़ा होता जा रहा है रात अंधेरे में ब्यतीत होती है तेज धूप और गर्मी के कारण जर्जर तार टूट कर गिर रहे हैं। कभी 33 हजार तो कभी 11 हजार की लाइन में फाल्ट के कारण कई कई घँटों बिजली बंद पड़ी रहती है।ग्रामीणों के फोन करने पर जेई और लाइनमैन चिढ़ कर गुस्सा हो जाते हैं। इसबाबत उपखण्ड अधिकारी म्योरपुर राजेश कुमार जायसवाल कहते हैं बकरिहवा फीडर में आवश्यकता से अधिक बिजली लोड पर चल रही है इसी में जेई थाडंपाथर को भी जोड़ दिए हैं यही कारण है कि लोड बढने से ट्रिप होने और अंधाधुंध कटौती से लोग जूझ रहे हैं इसका कुछ समाधान एक दो दिन में निकाला जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान