सोनभद्र

अधिवक्ता जय प्रकाश यादव के संदिग्ध मौत की हो उच्चस्तरीय जाँच–राकेश शरण मिश्र

सोनभद्र/ (अरविंद गुप्ता )

(सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने इस हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र)
सोंनभद्र।गोंडा जनपद निवासी हाई कोर्ट के अधिवक्ता जय प्रकाश यादव जिनकी बीते 12 जून को सड़क दुर्घटना में संदिग्ध मौत हो गयी थी की उच्च स्तरीय जांच से करवाने एवम दिवंगत अधिवक्ता के परिवार को रुपये पचास लाख की आर्थिक मदद तत्काल कराए जाने की माँग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने की है। श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में लिखा है कि स्मृति शेष अधिवक्ता जय प्रकाश यादव द्वारा बीते दिनों एक मामले में करनैलगज जनपद गोंडा के कोतवाल सहित सात पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसकी जांच चल रही हैं इसलिए सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत के पीछे मुकदमे से आक्रोशित पुलिसकर्मियों का हाथ हो सकता है । इसलिए पीड़ित परिवार और अधिवक्ताओ की माँग को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जाँच करवाने की कृपा करें। श्री मिश्र ने माँग किया है कि साजिश में दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कारवाई कर हत्या का मुकदमा दर्ज करे एवं दिवंगत अधिवक्ता के परिवार को रुपये 50 लाख की आर्थिक मदद दे। श्री मिश्र ने कहा है कि गोंडा जनपद के अधिवक्ता जय प्रकाश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को जिसको लेकर गोंडा सहित पूरे प्रदेश के अधिवक्ता अत्यंत आक्रोशित है। उन्होंने मुख्यमंत्री से उक्त मामले का संज्ञान लेकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जाँच करवाने एवम दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए निलंबन सहित कठोर दंडात्मक कारवाई करने की पुरजोर माँग की है। उन्होंने कहा है कि यदि ऐसा नही होता है तो मजबूर होकर प्रदेश के सम्पूर्ण अधिवक्ता प्रदेश ब्यापिआंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान