सोनभद्र

खेलते वक्त बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत

बीजपुर/(विनोद गुप्त)

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लीलाडेेवा गांव के मूसरबहरा टोले में खेलते वक्त एक मासूम की बाल्टी में गिर जाने से मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार लीलाडेेवा निवासी मनोज कुमार का एक वर्षीय मासूम बालक रविंद्र अपने घर के आंगन में खेल रहा था स्वजन घर के बाहर रोजमर्रा के कार्य कर रहे थे खेलते वक्त बालक का खिलौना आंगन में रखी प्लास्टिक की पानी से भरी बाल्टी में गिर गया वह खिलौने को निकालने का प्रयास करने लगा अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और बाल्टी में जा गिरा काफी देर बाद बालक की मां मानमती जब आंगन में गयी तो बालक दिखाई नही दिया अचानक उसकी नजर बाल्टी पर पड़ी तो वह चीख पड़ी आनन फानन में बालक को बाल्टी से निकाला शोर शराबा सुन बालक का पिता मनोज भी मौके पर दौड़ पड़ा आनन फानन में बालक को निजी क्लिनिक पर ले जाया गया जहाँ डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।ग्राम प्रधान मुन्ना लाल ने बताया कि मनोज कुमार के दो बालक थे सबसे छोटा मृतक रविंद्र था वही प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि अभी सूचना मिली है मौके पर जा रहे है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान