सोनभद्र

पशु तस्करों के गाड़ी से पुलिस समेत दो गम्भीर रूप से घायल

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) पशु तस्करी निरंतर नए थाना प्रभारी के सामने पशु तस्करो ने दी सलामी सोनभद्र जिले के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए दर्जन से अधिक थाना चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किए हैं चौकी प्रभारी घोरावल संजय सिंह को रायपुर थाना प्रभारी बनाया गया है संजय सिंह ने रायपुर शाम को रायपुर का चार्ज लिया इसमे पशु तस्कर कहा चुकने वाले है। आज सुबह लगभग 5:00 बजे पशु तस्करी की गाड़ी वाली पिकेट पर तैनात कांस्टेबल को धक्का मारते हुए बिहार प्रवेश कर गए देखना यह है की चैलेंज को थानाध्यक्ष किस तरह से लेते हैं या पशु तस्करो पर अंकुश लगा पाते हैं या उसी तरह से पशु तस्करी चलता रहेगा।

रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी चौराहे पर लोहे से बना पिकेट को बंद करने के दौरान तेज रफ्तार से आ रहे पशु तस्करों की गाड़ी से धक्का मारने के दौरान दो लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजे रोजाना की तरह पशु तस्करो की गाड़िया तेज रफ्तार से आ रही थी तभी रायपुर थाना के कांस्टेबल संदीप सिंह वैनी चौराहे के पिकेट को बंद कर रहे थे व बालवीर निवासी जंबा राजस्थान बगल में नमामी गंगें के तहत पानी सप्लाई के पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रहा था तभी पशु तस्करों की गाड़िया लोहे के पिकेट को इतना तेज रफ्तार से धक्का मारी की लोहे की पिकेट के धक्के से दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको तत्काल नजदीकी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी नगवा में भर्ती कराया गया जिन्हें गंभीर स्थिति देख डाक्टर ने जिला जिला हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया।

ग्रामीणो का कहना है कि पशु तस्करो की गाड़िया से हर महीने में दो चार बार धक्का आए दिन लगता रहता है लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर अभी तक अंकुश लगाने में नाकाम रही।

इस सम्बंध मे रायपुर थानाध्यक्ष से वार्ता किया गया तो बताए थाने के एक पुलिस समेत 2 लोग घायल हुए हैं पशु तस्करों के गाड़ियों को पकड़ने के लिए रोजाना हर चौराहे को घेराबंदी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान