सोनभद्र

बिभिन्न कार्यक्रमों के साथ एनटीपीसी रिहंद में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

बीजपुर (विनोद गुप्त)

एनटीपीसी रिहंद में विश्व पर्यावरण दिवस के तहत पर्यावरण सुरक्षा परियोजना प्रमुख रिहंद बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर 5 जून को पर्यावरण संरक्षण संदेश देने हेतु पर्यावरण जागरूकता रैली और विशाल पौधारोपन अभियान का आयोजन किया गया। एनटीपीसी रिहंद में इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस ‘मिशन लाइफ अभियान‘ थीम के अनुसार मनाया गया ।
इस अवसर पर एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित लेक पार्क से शिवालिक गेस्ट हाउस तक पर्यावरण रैली का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार ने हरी झंडी के साथ रैली एवं विश्व पर्यावरण दिवस का शुभारंभ किया। जागरूकता कार्यक्रम रैली में निवासियों की भारी भागीदारी देखी गई । तदुपरान्त आवासीय परिसर में महिलाएं बच्चे यूनियन एसोसीएशन के प्रतिनिधिगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पौधारोपन किया गया ।
विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में बालिका सशक्तिकरण मिशन की बालिकाओं नें भी हिस्सा लिया साथ ही रैली में भी भाग लिया । बालिकाओं द्वारा टाउनशिप के विभिन्न हिस्सो में वृक्षारोपण भी किया गया। वरिष्ठ प्रबन्धक राघवेंद्र नारायण द्वारा बालिकाओं को पर्यावरण एवं इस वर्ष के थीम “मिशन लाइफ अभियान“ के बारे में जागरूक किया गया ।संजीव कुमार नें अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी को सार्थक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया । उन्होने आग्रह किया की सभी अपने आस-पास पौधारोपन करें । हरित पृथ्वी बनाने हेतु सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जागरूकता बढ़ाएँ ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाप्रबंधकगण, अपर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, यूनियन व एसोसीएशन के प्रतिनिधिगण, कर्मचारीगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विश्वजीत घोष अपर महाप्रबंधक ईएमजी द्वारा धन्यवाद ज्ञपित किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान