सोनभद्र

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने सभासदों की मौजूदगी में छठ घाट पर वृहद पौधरोपण किया। पौधरोपण के पश्चात उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस पर हर नागरिक को चाहिए कि अपने – अपने निवास स्थान पर जहां भी जगह खाली मिले एक पौधे को जरूर लगाना चाहिए यह बहुत दिन तक बने रहकर हम लोगों के जीवन को सुखमय करेगा और पर्यावरण से मुक्ति देगा। वृक्ष हमेशा जीवन के संतुलन को बनाए रखता है वृक्ष से ही हमें ओरिजिनल ऑक्सीजन प्राप्त होता है जो हर जीवन को जीने के लिए जरूरी है। आगे कहा की प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए पॉलीथिन के प्रयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र सिंह ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि नगर के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर घर के आंगन में हो अथवा घर के दरवाजे पर एक पौधरोपण जरूर करें जिससे आने वाली पीढ़ी का जीवन खुशहाल बन सके और हमारा नगर प्रदूषण मुक्त हो सके। इस मौके पर संतोष शाहनी, दयाशंकर निषाद, फूलचंद चौधरी, विजय साहनी, राजनारायण साहनी, नागेश्वर गौड़, रामपरीखा विश्वकर्मा, सलीम कुरैशी, सुशील कुमार, नरेश यादव, अनिकेत रावत, सोनू मोदनवाल, विनीत जाटव, राकेश बिंद, संतोष वर्मा, रिजवान अहमद, लिपिक अंकित पांडेय, मनोज शुक्ला,विकास साव इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान