सोनभद्र

जल पुरूष राजेन्द्र सिंह राणा ने सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के अनशन को दिया समर्थन

म्योरपुर / सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त जल पुरूष राजेन्द्र सिंह राणा ने 5 जून पर्यावरण दिवस को कनहर नदी किनारे सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी द्वारा किये जाने वाले अनशन को समर्थन दिया है | उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि कनहर नदी के संरक्षण के लिए 5 जून को कोरगी में होने अनशन को उचित बताते हुए समर्थन जताया है कहा कि कनहर नदी में जिस तरह से माइनिंग हो रही है इस माइनिंग से से कनहर मर जाएगी , ये जो कनहर की बालू है ठीक उसी प्रकार है जिस प्रकार हमारे शरीर में फेफड़े हैं, ये बातें सरकार भी जानती है|पता नही माइन ओनर को सरकारें क्यों संरक्षण देती है यह उन्हें समझ में नही आता|माइंस कही है और लीज कही चल रही है ,उन्होंने मांग उठाई की पट्टों का सीमांकन होना चाहिए , जो लीज उन्हें मिली है उसी के अनुसार खनन हो , मानक से गहरी माइनिंग ना हो तो ही नदी को बचाया जा सकता है |उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सजग है तो नदी की हत्या होने से पहले इसे संभाल लेना चाहिए | उन्होंने कहा कि उन्हें अनशन में शामिल होना था लेकिन वे किन्ही कारणों से यहां नही आ पा रहे है , लेकिन वे इस अनशन में सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के साथ हैं|उन्होंने यह भी कहा कि बिना परमिट के भी व्यापक पैमाने पर कनहर नदी से बालू उठान करने का मामला संज्ञान में आया है ,उन्होंने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए फोन पर कहा कि इस मामले में वे प्रधानमंत्री के सामने भी उठाएंगे|कहा कि अगर राज्य सरकार कनहर नदी से मनमाने तौर पर अवैध खनन रोकने में सक्षम नही है तो वे खुद प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग के साथ गोपनीय जांच की मांग उठाएंगे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे|

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान