सोनभद्र

एएसपी सोनभद्र द्वारा पुलिस लाइन में परेड की ली गयी सलामी विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए दिशा निर्देश

सोनभद्र/ (अरविंद गुप्ता

आज दिन मंगलवार दिनांक 30.05.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री कालू सिंह द्वारा पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों के टर्नआउट को बारीकी से चेक करते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । निरीक्षण के पश्चात् कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई । निरीक्षण के क्रम में यू0पी0 -112 वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण / सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी तथा पीआरवी कर्मियों को अपने कर्तव्य के बारे में सजग रहने के लिए निर्देशित किया गया ।

तदोपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा परिवहन शाखा, बैरक व मेस का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा –निर्देश दिया गया । इस दौरान पुलिस लाइन में बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया । इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान