सोनभद्र

गौरव नगर में मनाया गया गौरीशंकर मंदिर का 26 वां स्थापना दिवस

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) गौरव नगर वार्ड 12 में स्थित मशहूर गौरीशंकर मंदिर का 26वां स्थापना दिवस मनाया गया। गौरीशंकर सेवा समिति ने स्थापना दिवस के मौके पर संगीतमय अखंड रामचरितमानस का पाठ कराया। साथ ही इसमें सभी भक्तजनों ने भी पूरा सहयोग किया। मंदिर के पुजारी रतन दुबे ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी मंदिर का स्थापना दिवस पूरे मन से मनाया गया।शनिवार को हुए अखंड संगीतमय रामचरितमानस पाठ में चेयरमैन उस्मान अली, अश्वनी सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, शिवराम गोड़, सभासद सलीम कुरैशी, रामशकल शर्मा, मैनेजर शर्मा, राधारमण पाण्डेय, प्रेमशीला देवी, नीतू देवी आदि लोग शामिल रहे। पाठ के दौरान सभी भक्त भगवान को भोग लगाकर भक्ति में लीन हो गए।इस दौरान पुजारी रतन दुबे ने बताया कि शनिवार की सुबह मंदिर में पूर्णाहुति हवन कर भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया था जिसमें आस पास के लोगो ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही उन्होंने बताया कि इस शुभ काम में कई भक्तों ने तन, मन, धन से अपना योगदान दिया है। सभी के सहयोग से आगे भी इसी जोश के साथ मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App