सोनभद्र

निकाय चुनाव की सफलता पर विधायक ने बांटी मिठाई

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में विधायक के आवास पर रविवार को निकाय चुनाव में प्रदेश में मिली सफलता और दुद्धी में पहली बार कमल खिलने को लेकर विधायक ने मिठाई बांटी।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ ने कहा कि भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्य से जनता प्रभावित है।इसी वजह से निकाय चुनाव में इतनी बड़ी सफलता मिली है।उन्होंने कहा कि दुद्धी नगर पंचायत चुनाव में सभी वर्ग ने जमकर वोट दिया।कहा सभी समुदाय के लोगों ने मतदान

किया।कहा कि जो वार्ड मुस्लिम बहुल हैं, वहां भी भाजपा को बढ़त मिली इससे साफ स्पष्ट है कि भाजपा की नीतियों से मुस्लिम मतदाता भी प्रभावित हैं।कहा भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी निकाय चुनाव में काफी मेहनत की है।यह सभी के सामुहिक प्रयासों की जीत है।इस मौके पर रामदेव तिवारी, बबई सिंह मरकाम, होरी लाल,गोल्डन, जितेंद्र कुमार, ज्ञानदास समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर
Download App