सोनभद्र

पिपरी में दूसरी बार दिग्विजय प्रताप सिंह ने परचम लहराया

पिपरी(सोनभद्र) जी.के.मदान

पिपरी नगर पंचायत में दिग्विजय प्रताप सिंह ने अध्यक्ष पद की कुर्सी पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की, उनकी यह जीत भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थीं नगर पंचायत पिपरी में अब तक भाजपा की जीत कभी नहीं हुई , ना ही कोई अध्यक्ष पद पर दोबारा कुर्सी पर काबिल हुआ था वर्ष 2017 में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले दिग्विजय प्रताप सिंह इस बार भी भारी मतों से विजई हुए भाजपा का टिकट मिलने के बाद जीत

पक्की मानी जा रही थी दिग्विजय प्रताप सिंह ने 3257 मत प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर रही सावित्री सिंह को 1562 मत मिले तीसरे स्थान पर रहे प्रवीण पांडे को 1333 मत प्राप्त हुए वहीं भाजपा के बागी प्रत्याशी अजीत कुमार गुप्ता को 754 सपा समर्थित प्रत्याशी आफताब अहमद को 624 मत और आम आदमी पार्टी की अंजनी कुशवाहा को मात्र 26 मत प्राप्त हुए। दिग्विजय प्रताप सिंह ने 1695 मत से सावित्री सिंह को हरा कर विजय प्राप्त किया उनकी जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने खूब खुशियां मनाई और फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान