सोनभद्र

जरहा पौथीपाथर में पेयजल संकट गहराया ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बीजपुर(विनोद गुप्त)

म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत जरहा टोला पौथीपाथर में पेयजल संकट से लोग जूझ रहे हैं।टोले में कोटा दुकान के आसपास आबाद लगभग सात सौ लोग हैंड पम्प से गन्दा पानी आने के कारण दूरदराज से प्यास बुझाने को मजबूर हैं।बस्ती निवासी चंदेई, फूलमती, देवकुमारी,किस्मत,नाहक, प्रदीप,चंदन मोदनवाल, आदर्श मोदनवाल ने कहा कि अनेक बार ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी को पेयजल समस्या के प्रति अवगत कराया लेकिन कोई ब्यवस्था नही की गई और गर्मी शुरू होते ही जल संकट से बस्ती के लोग जूझने लगे हैं।शुक्रवार दोपहर में बस्ती के एक दर्जन महिला पुरुष ने पेयजल को लेकर आक्रोश ब्यक्त करते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया और ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी म्योरपुर को फोन कर उतपन्न जल संकट से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना है कि कई हैंड पम्प लोगों द्वारा कब्जा कर बाउंड्री में बन्द कर लिया गया है जो बाहर है उसमें कीचड़ युक्त लाल पीला गन्दा पानी निकल रहा है। आक्रोशित लोगों ने कहा कि जल्द पेयजल की समस्या से निजात नही दिलाई गई तो अगले सप्ताह सड़क जाम कर जल संकट को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी ब्लाक के अधिकारियों की होगी।बीडीओ म्योरपुर उमेश सिंह ने कहा कि बस्ती के लोग आवेदन दे हैंड पम्प ठीक कराया जाएगा और फीलहाल अधिक संकट होने पर टैंकर से जलापूर्ति कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान