सोनभद्र

एबीपीएस के छात्र जगदीप सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

रेणुकूट।(सोनभद्र) जी.के.मदान

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेणुकूट का हाईस्कूल का परीक्षाफल शत- प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में छात्र जगदीप सिंह ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया। उन्होंने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल किये। वहीं छात्र आयुष पाल 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व छात्रा विद्या पांडेय 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या स्मिता साही ने बताया कि इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जगदीप सिंह मोनीषा तरफदार, आयुष पाल व प्रारब्ध मिश्रा ने विज्ञान में 100 से 100 अंक प्राप्त किए वहीं स्वस्थि राव ने आर्टिफिशियल इंटेंलिजेंस में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इस प्रकार कुल 101 विद्यार्थियों में से 27 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया। उल्लास के इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या स्मिता साही व उप प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा वैष्णव ने विद्यार्थियों व उनके माता-पिता को बधाई दी साथ ही शिक्षकों की मेहनत की भी सराहना की। इस अवसर पर हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के मुखिया एन. नागेश व मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह व विद्यालय प्रबंधक वनिता वासनिक ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यालय के पदाधिकारियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों व अभिभावकों के मध्य उत्साह का माहौल रहा।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत
Download App