सोनभद्र

कोरगी कनहर नदी में अवैध खनन और प्रदूषण को लेकर कान में अंगुली डाल किया प्रदर्शन

सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने लगाया अनदेखी का आरोप

प्रदूषण और फ्लोराइड पीड़ितो की हो नियमित जांच

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत फरीपान तिराहे पर बुधवार कोरगी कनहर नदी में लीज से हट कर अवैध खनन और प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कान में अंगुली रख कर अनोखा प्रदर्शन कर नारे बाजी की और खनन और प्रदूषण विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया।संयोजक रामेश्वर प्रसाद और क्षेत्रीय संयोजक बेचन गोंड कहा की जिले जीवन डायनी नदी कनहर के कोरगी बालू साइड पर लीज से हट कर खनन राजस्व विभाग की मिली भगत से हो रहा है जिससे नदी का अस्तित्व पर खतरा बढ़ गया है। जलीय जीव नष्ट हो रहे है और मानक से ज्यादा गहराई में खनन से जल स्तर तेजी से घट रहा है लेकिन दोनो जिमेदार विभागीय अधिकारी चुप बैठे है।मांग उठाया की दोनो विभाग के जिमेवर अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठाया जाए।श्री रामेश्वर ने कहा की पूरा सिंगरौली क्षेत्र प्रदूषण जनित बीमारियो से जूझ रहा है लेकिन एनजीटी के आदेश का पालन नहीं हो रहा है।कहा कि 28 अगस्त 2018 को एनजीटी ने क्षेत्र में प्रदूषण की नियमित जांच ,खुले में कोयला परिवाहन पर रोक के साथ स्वास्थ्य विभाग को हर महीने कैंप लगा कर स्वास्थ्य की जांच और गंभीर मरीजों को पोषक तत्वों वाला खाद्य पदार्थ वितरित करने का आदेश दिया था।लेकिन ये सब आदेश की फाइल धूल फांक रही है। कहा की आदेश का पालन नहीं होता है और अवैध खनन नही रुका तो हम लोग हजारों की संख्या में खनन विभाग के कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियो ने कान में अंगुली डाल कर प्रदर्शन कर यह जताया की जिम्मेदार कान में अंगुली डाल सो रहे है। मौके पर देवनारायण,मीना, शिव नारायण, रामौतार ,सोनू ,प्रेम कुमारी, दशरत, रामलोचन,अनिल कुमार,सुनील समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

फोटो म्योरपुर ब्लॉक के फरीपान तिराहे पर खनन और प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन करते सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के कार्यकर्ता

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत
Download App