सोनभद्र

आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदीप सिंह चंदेल ने फ्लैग मार्च एरिया डोमिनेशन कर जनमानस मे सुरक्षा का अहसास कराया

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन मे आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक पिपरी मय हमराह द्वारा थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पैरामिलिट्री फोर्स तथा स्थानीय पुलिस के साथ फ्लैग मार्च एरिया डोमिनेशन किया गया। स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं अधिक से अधिक मतदान हेतु जागरूक किया गया।

पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह के नेतृत्व मे रैपिड एक्शन फोर्स व स्थानीय पुलिस टीम के साथ थाना पिपरी कस्बा रेणुकूट से लेकर चाचा कालोनी तक फ्लैग मार्च एरिया डोमिनेशन किया गया । फ्लैग मार्च एरिया डोमिनेशन कर आम जनमानस में सुरक्षा का अहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया। क्रिटिकल मतदान केंद्र,बूथ का भ्रमण कर जनता मे सुरक्षा का वातावरण तैयार किया गया। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के दृष्टिगत जनता को अधिक से अधिक मतदान के लिये जागरूक किया गया। इस अवसर पर पिपरी एसएचओ दिनेश पांडेय, रेणुकूट चौकी इंचार्ज शिव कुमार सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान