सोनभद्र

बारात जा रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरे,दुल्हे के भाई की मौत, दो घायल

(मामला घघरा गांव का)सोनभद्र ।सागोबांध से बीजपुर थाना क्षेत्र के लखार बारात जा रहे बाइक सवार घघरा गांव में अनियंत्रित होकर गिर गये बाइक में चाचा ,भतिजा सहीत तीन लोग सवार थे।ग्रामीणों की मदद से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।वहीं दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सागोबांध से बीजपुर थाना क्षेत्र लखार बाइक से बारात जा रहे दुल्हे के चाचा सहित दो भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दूल्हे के छोटे भाई 18 वर्षीय सुनील पुत्र शिवपूजन को मृत घोषित कर दिया।जबकि दूल्हे के चाचा 35 वर्षीय कामेश्वर पुत्र जवाहिर और चचेरे भाई 16 वर्षीय चांदेश पुत्र कामेश्वर निवासीगण सागोबांध बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सी एच सी बभनी भर्ती कराया वहा से दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना के बाद खुशी गम में बदल गया और घर वालो में चीख पुकार मच गई।मामले के बावत प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के किसी मामले की जानकारी पुलिस को नहीं है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान