सोनभद्र

राज्यसभा सांसद की मौजूदगी में भाजपाइयों व जनसैलाव ने सुना मन की बात

सोनभद्र (विकास द्विवेदी)

मन की बात का 100 वां संस्करण भारी संख्या कार्यकर्ता रहे मौजूद
सोनभद्र। चोपन नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 100 वां संस्करण भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामसकल ने कहा कि पहली बार कोई प्रधानमंत्री प्रत्येक महीने अपने जनता से बात कर उनसे जुड़े रहना चाहते हैं। मोदी ने मन की बात में कहा कि प्रधानमंत्री बनाने के बाद जनता से जुड़ने का माध्यम व प्रसाद के रूप में है मन की बात कार्यक्रम देशभर स्वच्छता जागरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्किल डेवलपमेंट एवं नए अवसरों को प्रकट करने का एक सशक्त माध्यम है। मुख्य अतिथि ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में भारतीय जनता पार्टी, निषाद पार्टी व अपना दल के गठबंधन के प्रत्याशी उस्मान अली एवं चोपन नगर के सभी वार्डो के भाजपा सभासदों को विजयी बनाने का अपील किया। मन की बात कार्यक्रम में चोपन प्रत्याशी उस्मान अली ने सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत जुगैल प्रतिनिधि वार्ड प्रभारी संजीव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, विशाल पाण्डेय, लवकुश भारती, नगर संयोजक डॉ सत्येंद्र आर्य, घनश्याम चौधरी, धर्मेंद्र जायसवाल, पिंटू मिश्रा, हिमांशु सूर्य, मनोज चौबे, मोहन जायसवाल, आशा रानी चौबे , छोटेलाल चेरो, श्याम उपाध्याय, रामविलास, शबनम मिश्रा सहित सैकड़ों ग्रामवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश अग्रहरी ने किया।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ...
Download App