सोनभद्र

एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी उस्मान अली के चुनावी कार्यालय का राज्य मंत्री ने किया भव्य उद्घाटन।

चोपन/ सोनभद्र-( गुड्डू मिश्रा)

शुक्रवार को एनडीए के संयुक्त प्रत्याशी उस्मान अली के चुनावी कार्यालय का राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ एवं निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत कुमार निषाद ने संयुक्त रूप से पार्टी कार्यालय का फिता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात महागठबंधन के कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र मणी निषाद ने कहा कि आज हम सभी को यह प्रण लेना होगा कि ये चुनाव उस्मान अली नहीं लड़ रहे हैं बल्कि मा प्रधानमंत्री जी , मुख्यमंत्री जी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी ये चुनाव लड़ रही है अतः आप सभी भोजन भरी थाली चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाये। इसी कड़ी में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ ने जनता जनार्दन को उस्मान अली को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए आग्रह किया और कहा कि प्रदेश में योगी जी सरकार एवं देश में मोदी जी की सरकार समाज के हर वर्ग को लेकर विकासपरक कार्य कर रही है आप सभी निकाय चुनाव में एनडीए के संयुक्त प्रत्याशी उस्मान अली को भारी से भारी मतों से विजई बनावें| इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,राजा मिश्रा, संतोष शाहनी,मिनू चौबे, संजीव तिवारी,रोहित बिंद, दयाशंकर निषाद, फूलचंद निषाद, सत्यप्रकाश तिवारी, लवकुश भारती, विकास चौबे,राजन जायसवाल, प्रदीप अग्रवाल, राजेन्द्र जैन, दिनेश जैन,बब्बू पाण्डेय,पिंटू मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में निर्दल प्रत्याशी संजय जैन के भी चुनावी कार्यालय का उद्घाटन बस स्टैंड के पास मंत्रोच्चारण करके किया गया जहां पं विजयानन्द तिवारी,पं संतोष पांडे, पं मनीष तिवारी व पं दिलीप पांडे चारों पंडित मिलकर पूजा पाठ करके उद्घाटन कर निर्दल प्रत्याशी संजय जैन के लिए मंत्रोच्चारण कर जीत का आशीर्वाद देने के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ...
Download App