राजेश सिंह और एसओजी टीम ने 3 लाख के गाजा के साथ 2 तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे
शक्तिनगर/सोनभद्र राजेश सिंह और एसओजी टीम ने 3 लाख के गाजा के साथ 2 तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के मार्गदर्शन मे शक्तिनगर एसएचओ राजेश सिंह मय टीम और एसओजी टीम को बजरिये मुखबिर द्वारा पता चला कि गाजा तस्कर तेलगवा बार्डर के पास मौजूद है और अभी दबिश दिया जाये तो आरोपी पकड़े जा सकता है आनन फानन में उक्त जगह दबिश देकर होंडा सिटी कार में सवार 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से कार की पिछली सीट के नीचे व डिग्गी के भीतर दोनो तरफ साईड से कुल 30 पैकेट गाजा वजन करीब 31 किग्रा 100 ग्राम बरामद हुआ। पूछताछ मे मुकेश भैसा पुत्र परमेश्वर भैसा निवासी झारोगाव उड़ीसा और हेमंत पुत्र अभिमन्यु निवासी मोहिल उड़ीसा ने बताया कि गाजा उड़ीसा से प्रयागराज पहुचाने ले जा रहे थे। कार को सीज कर आरोपी के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
2. निरीक्षक शेषनाथ पाल प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र ।
3. व0उ0नि0 वंशराज यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0जगदीश मौर्या, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 शशिप्रताप सिंह, हे0का0सतीश कुमार सिंह का0 रितेश पटेल, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया, स्वाट टीम/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।
5. मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, मुख्य आरक्षी पंकज यादव, आरक्षी रवि कुमार चौधरी, आरक्षी आरक्षी पंकज यादव, आरक्षी आदर्श शुक्ला, आरक्षी अरविन्द कुमार थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।


