सोनभद्र

ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर गड़ईडीह में शुक्रवार की भोर में शौच के लिए गये व्यक्ति का अज्ञात ट्रेन से कटकर मौत हो गई वहीं घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| प्राप्त जानकारी के मुताबिक रमेश पुत्र जयपत गोंड़ उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी प्रीतनगर गड़ईडीह शुक्रवार की भोर में घर के ही सामने रेलवे ट्रैक के पार शौच करने जा रहा था तभी किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं कुछ देर बाद जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया उधर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रीम कार्यवाही में जुट गई| मृतक को एक पुत्र है जिसकी उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है मृतक के परिवार में 4 मई को मांगलिक कार्यक्रम भी था घटना के बाद परिजनों का रो रो के बुरा हाल है|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार