सोनभद्र

नदियों तालाबों और जंगल पहाड़ को संरक्षित रखने पर ही मानव जीवन का होगा कल्याण

किरबिल मान सरोवर पर सैकड़ो लोगो ने लिया जल सरंक्षण का संकल्प

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरबिल में मानसरोवर स्थल पर शनिवार को पृथ्वी दिवस पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चा प्रजापति सहित सैकड़ों लोगो ने जल जंगल और जमीनों के सरंक्षण का संकल्प लिया।मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा की मनुष्य ही नही सभी जीव प्राणियों का जीवन जल जंगल और जमीन पर निर्भर है ऐसे में हम सभी को नदी ,तालाब, पहाड़ और मिट्टी के सेहद का ख्याल रखना है।जिस गति से पानी पताल की तरफ जा रहा है और तापमान बढ़ रहा है मौसम में बदलाव आ रहा है इसमें हम मानव के लालच का बढ़ा हाथ है।प्रकृति स्वस्थ्य रहेगा तभी हम सब स्वास्थ्य रहेंगे। कहा की इसके लिए तालाब,बंधी झरना हर जगह पानी रोक कर धरती को हरा भरा बनाना होगा और जितना संभव है पेड़ लगाना होगा। उन्होंने आह्वान किया की सभी लोगो अपने खेत के मेड पर पौधे लगाए।और जल स्रोतों को बाधित ना करे। मौके पर सुधीर कुमार,गंगा राम, अनिल कुमार,सहित खंड विकास अधिकारी और सदस्य ग्रामीण आदि उपस्थित रहे ।
फोटो म्योरपुर ब्लॉक के किरविल में पृथ्वी दिवस पर जल ,जंगल और जमीन के सेहद का ख्याल रखने का संकल्प लेते ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड और अन्य लोग

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान