सोनभद्र

हिंडालको के एक उच्च अधिकारी पर अराजक तत्व द्वारा की गई टिप्पणी निंदनीय-देवेंद्र कुमार शुक्ला महामंत्री (इंटक)

रेणुकूट(सोनभद्र)जी.के.मदान

पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की मांग

विगत कुछ दिनों पूर्व नगर के एक अराजक तत्व द्वारा हिंडालको के लोकप्रिय उच्च अधिकारी के खिलाफ व्हाट्सएप पर की गई टिप्पणी निंदनीय है इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।
जैसा कि पुराणों में लिखा, ग्रंथों में लिखा है त्रेता व द्वापर युग में भगवान धरती पर अवतरित होकर आए और अच्छा कार्य करते हुए दुष्टों का संहार किए लेकिन उस युग में भी मंथरा,मारीच और शकुनि जैसे दुष्ट विचारधारा के लोग उन्हीं के राज्य में उन्हीं का विरोध किए जनता द्वारा आलोचना सहते हुए हमेशा मार खाने का कार्य किए थे,ठीक इसी समय रेणुकूट शहर में उसी प्रकार की घटना देखने को मिल रही है हिंडालको इंडस्टरीज लिमिटेड रेणुकूट रेणुकूट जो 1961 से लगातार अपने शौर्य की गाथा देश हित में गाता चल आ रहा है। श्री आस्करण जी अग्रवाल जैसे लोग बेहतर ईमानदारी, निष्ठा व लगन के साथ कारखाने को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किए जिसका नाम लेकर आज भी हिंडालको के मजदूर और नगर की जनता अपने आप को धन्य मान रही है।उनके जाने के बाद यहां के लोगों को लगा कि अब कंपनी में उनके सुख-दुख की बात कोई नहीं सुनेगा और यहां के लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस करने लगे इसी बीच भगवान ने हजारों हजार मजदूरों की दुआओं को सुना और श्री जसवीर सिंह जी एवं श्री नागेश जी के रूप में मजदूर मसीहा भेज दिए कई वर्ष बाद मजदूरों व नगर वासियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और देखते ही देखते सारे नगर में इनके द्वारा कराए गए अच्छे कार्यों की चर्चा होने लगी, तभी से नगर व कारखाने कि स्थिति को कैसे और अच्छा किया जा सकता है प्रयासरत है और उन्होंने किया भी है पुलिस चौकी के पास चौराहा पर हाई मास्क लाइट लगवाया जहां रात्रि में चौराहा गुंजायमान है, बस स्टैंड पर फ्रीजर लगवाया जहां आम जनता वह यात्रीगण ठंडा पानी चौबीसों घंटे पीते हैं ,कॉलोनी प्लांट का रंग रोगन कर पूरे प्लांट व कॉलोनी को चमका दिया गया कॉलोनी दुल्हन की तरह सजी-धजी दिखती है इतना ही नहीं म्योरपुर में इंटर कॉलेज जो जर्जर की हालत में था जिसका जीर्णोद्धार कर कायाकल्प कर दिया जहां बालक व बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, रामलीला मैदान में जिम बनवा दिया है जहां प्रतिदिन महिलाएं बच्चे जिम करते हैं, क्रिकेट मैदान को सुव्यवस्थित किया है कॉलोनी में कर्मचारियों हेतु एल टाइप मैं एक और रूम बढ़ाया जा रहा है शांति प्रिय ढंग से कारखाना चल रहा है कॉलोनी व प्लांट की सड़कों को काली नागिन की तरह बनवा दिया है इस अधिकारी के कार्य के द्वारा हिंडालको को कई अवार्ड प्राप्त हुए,
नगर का सुंदरीकरण के साथ-साथ कारखाने का आधुनिकीकरण और मजदूरों का एकीकरण से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड में परिवर्तन का सपना साकार होते हुए दिखने लगा जब सारे नगर में इनके द्वारा किए गए अच्छे कार्य की चर्चा बहुत जोरों पर चल रही थी तभी अपनी निजी स्वार्थ की पूर्ति नहीं होने के कारण कुछ अवांछित लोगों द्वारा अभद्र टिप्पणी करते हुए हिंडालको में हो रहे विकास कार्यों को अवरुद्ध करने का असफल प्रयास किया जा रहा है।
हिंडालको श्रमिक संघ (इंटक) के महामंत्री देवेंद्र कुमार शुक्ला एवं सभी सदस्य इन अवांछित तत्वों को आगाह करती है कि इस प्रकार का व्यक्तव्य ना दें, और शासन-प्रशासन से अनुरोध करती है कि इस प्रकार के अवांछित लोगों की जांच कर उनके ऊपर कड़ी से कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की कृपा करें जिससे नगर में औद्योगिक शांति बनी रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार