सोनभद्र

डीएवी में अग्नि सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

बीजपुर(विनोद गुप्त)

अग्निशमन सप्ताह कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी रिहंद के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल कांबले एवं उनकी टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण एवं डेमोंसट्रेशन संचालित किया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी सुरक्षा विभाग के सुरक्षा अभियंता हरिओम तिवारी ने अग्नि सुरक्षा के बारे में विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं को

महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने अग्नि के प्रकार ,बुझाने के तरीके, अग्निशामक यंत्र का प्रयोग ,सिलेंडर के रखरखाव में सावधानी आदि से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि आपदा से निपटने का तरीका हीं आपदा प्रबंधन है। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल श्री कांबले द्वारा आग लगाकर आग को बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्र चलाने का प्रशिक्षण विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती प्रभा सिंह, श्रीमती समता सिंह ,सुश्री प्रियंका दुबे ,श्रीमती रंजना सिंह के साथ वरिष्ठ शिक्षक दिनेश चंद्र शुक्ल ,

मनोज पांडे ,डॉक्टर आरके झा आदि के साथ साथ कक्षा बारहवीं से निशा केसरी , मनीषा, साक्षी सिंह, अविनाश कुशवाहा, आदि छात्र-छात्राओं को दिया गया । प्रोग्राम में कुल 607 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्राचार्य राजकुमार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि सुरक्षा विभाग प्रत्येक वर्ष हमारे बच्चों को अग्नि सुरक्षा की जानकारी देकर जो जागरूकता प्रदान करता है उसके लिए पूरा विद्यालय परिवार कृतज्ञ महसूस करता है। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार