सोनभद्र

अधिवक्ता रवि गौतम के हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस–राकेश शरण मिश्र

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता )

(पीड़ित परिवार को सुरक्षा व इलाज हेतु 10 लाख की आर्थिक मदद की माँग)

सोंनभद्र। जनपद उन्नाव के अधिवक्ता साथी रवि गौतम की 13 अप्रैल गुरुवार की सुबह कचहरी जाते समय कार रोककर हथियारो से लैस अपराधियो द्वारा गोली मारकर घायल कर दिए जाने की सूचना पर प्रदेश के अधिवक्ताओ में अत्यधिक गुस्सा और आक्रोश ब्याप्त है। घटना की जानकारी होते ही सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर हमले में शामिल अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की माँग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उक्त घटना में संलिप्त हमलावरों की गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस द्वारा जल्द से जल्द से की जाए। घटना को लेकर जनपद उन्नाव व प्रदेश के अधिवक्ताओ में अत्यधिक आक्रोश ब्याप्त है।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच करवाकर घटना में संलिप्त अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। साथ ही गंभीर रुप से घायल अधिवक्ता साथी के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग धनराशि को भी तुरंत देने की मांग की है। इसके अलावा प्रदेश के जरूरतमंद अधिवक्ताओ को उनकी सुरक्षा हेतु प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाए एवम उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए जिससे उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता साथियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान