सोनभद्र

सुअर के हमले से वृद्ध का टूटा पैर अस्पताल में भर्ती

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय वन रेंज के फरीपान ग्राम पंचायत में दरवाजे के पास बैठे 70 वर्षीय सीता राम पुत्र नेपाली गुरुवार की सुबह सात बजे जंगली सुअर के हमले से घायल हो गए उनका एक पैर टूट गया। जिन्हे दुद्धी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल वृद्ध की नातिन पुष्मा कुमारी गोंड ने बताया कि वह घर के पास ही सुबह गाय दूह रही थी और पास में ही दरवाजे के पास बाबा बैठे थे की एक जंगली सुअर तेजी से भागता हुआ आया मैं कुछ समझती तब तक सुअर ने बाबा को पटक दिया और काटने लगा हल्ला सुन कर आसपास के लोग दौड़े और वृद्ध को सुअर से बचाया।सुअर जंगल की ओर भाग गया वृद्ध को वाहन से दुद्धी ले गए जहा उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है की जंगली जानवर पानी के लिए गांव की ओर रुख कर रहे।और कुत्तों तथा शिकारियों का शिकार भी वन जा रहे है। जंगल में कटान और अतिक्रमण भी जंगली जानवरों को बस्ती की ओर आने के लिए मजबूर कर रहा है।मामले को लेकर वन रक्षक सर्वेश यादव ने बताया की घटना की जानकारी नहीं है

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App