सोनभद्र

नगर निकाय चुनाव को लेकर एसडीएम ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

चोपन/सोनभद्र(गुडडू मिश्रा)

चोपन। आगामी दिनों में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिसको लेकर गुरुवार को एसडीएम ओबरा ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। आपको बताते चलें किनगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को एसडीएम प्रभाकर सिंह ने नगर के गुरुद्वारा इंटर कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय, रेलवे इण्टर कालेज व

प्राथमिक विद्यालयो में बनाए जाने वाले पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही जहां जहां पुलिस फोर्स के रुकने की व्यवस्था चिन्हित की गई है वहां वहां जाकर सुविधाओं की जानकारी ली इस दौरान उन्होंने पोलिंग बूथों एवं पुलिस प्रशासन के ठहरने वाले स्थानों पर बिजली, पानी,आने जाने वाले रास्तो इत्यादि की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत,लिपिक अंकित पाण्डेय इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान