सोनभद्र

युवक की होनी थी शादी उठी अर्थी जश्न का माहौल मातम में तब्दील

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजानी गांव में एक युवक की 28 तारीख को शादी होनी थी शादी के जश्न की तैयारी में पूरा परिवार जीजान से लगा था कि मंगलवार रात्रि अमरूद के पेड़ में लाईलोन की रस्सी के सहारे युवक का शव लटकता हुआ पाए जाने से घर मे मातम पसर गया।जानकारी के अनुसार अंजानी गांव निवासी श्यामबाबू 19 पुत्र हरिलाल मंगलवार की रात घर मे खाना खा कर अपने कमरे में सोने चला गया सुबह परिजन सो कर उठे तो वह बिस्तर में नही था घर वालों ने सोचा शौच आदि के लिए बाहर गया होगा थोड़ी देर बाद उसकी माँ घरेलू काम से बाहर निकली तो घर से थोड़ी दूर अमरूद के पेड़ पर उसका शव लटकता देख चीख पड़ी शोर शराबा सुन मौके पर ग्रामीण पहुंच गए मामले की सूचना पुलिस को दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि

सीएचसी भेज अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी। मृतक श्यामबाबू की माँ राजकुमारी ने बताया कि 28 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी 26 अप्रैल को मंडप था घर मे शादी की तैयारियां चल रही थी मंगलवार की रात उसने घर मे खाना खा कर शादी के कार्ड भी लिखवाए आज कार्ड बाटने का कार्यक्रम था रात में खुशी खुशी सोने चला गया था घर मे जश्न का माहौल था जो गम में बदल गया है। थाना बीजपुर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान