सोनभद्र

एडिशनल एसपी त्रिभुवन त्रिपाठी ने बभनी थाना का वार्षिक निरीक्षण कर अमित सिंह को दिया दिशा निर्देश

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) एडिशनल एसपी त्रिभुवन त्रिपाठी ने बभनी थाना का वार्षिक निरीक्षण कर अमित सिंह को दिया दिशा निर्देश। बभनी पुलिस ने एडिशनल एसपी त्रिभुवन त्रिपाठी को को सलामी दी गयी जिसपर एएसपी महोदय द्वारा सलामी का अभिवादन लिया गया, सलामी के तत्पश्चात सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, शस्त्रागार, कंम्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, ड्यूटी रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया एवं सम्पूर्ण परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर को बेहतर व अद्यावधिक करते हुए को व्यवस्थित रखरखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक बभनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब/मादक पदार्थों/पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, नक्सली संचरण पर रोकथाम हेतु समय-समय पर प्रभावी कॉम्बिंग करने, महिला सम्बन्धी अपराध पर त्वरित कार्रवाई करने, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने, बैंकों व वित्तिय संस्थानों की सुरक्षा के साथ ही एंटी रोमियों टीम को क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक बभनी श्री अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान