सोनभद्र

आरोह फाउंडेशन द्वारा जन -जन को किया जा रहा जागरूक

पन्नूगंज सोनभद्र( अरविंद गुप्ता)

चतरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तियरा,किचार ,गांव मे भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार समाज सेवी संस्था आरोह फाउंडेशन एवं इंडियन बैंक द्वारा सोनभद्र जिले के नगवा, चतरा ,रावर्ट्सगंज दूद्धी, बभनी म्योरपुर, ब्लॉक के प्रत्येक गांव में कैंप के माध्यम से लोगों को बचत कैसे करें एवं धोखाधड़ी से कैसे बचें तथा साथ ही साथ सरकार की छोटी-छोटी बीमा योजना जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना व बुढ़ापे का सहारा अटल पेंशन योजना एवं बैंक से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं का निदान कैसे हो यह बताने का कार्य किया जा रहा है । चतरा ब्लॉक के तियरा, किचार ग्रामसभा में बृहद कैंप लगाकर लोगों को दैनिक जीवन में बचत करने व आए दिन होने वाले धोखाधड़ी के बारे में बताया गया ईस मौके पर आरोह फाउंडेशन से फाइनेंसियल काउंसलर कमलेश कुमार, रोहित कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार दुबे , सोनभद्र के एलडीएम श्री अरुण कुमार पांडेय, इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक श्री प्रेम निरंजन , बैंक मित्र, बीसी सखी ,समूह सखी ,ग्राम प्रधान, समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस