सोनभद्र

सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा उपजिलाधिकारी को पत्र

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

सोंनभद्र।जनपद एवम सत्र न्यायालय सोंनभद्र के परिसर में तहसील भवन के उत्तर दिशा में विगत कई महीनों से सीवर/शौच के गंदे पानी के गिरने एवम तहसील भवन के उत्तरी दिशा के मार्ग पर व आस पास बह कर चारो तरफ फैलने से प्रतिदिन आने वाले हजारो अधिवक्तता साथियों, वादकारियों, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों आदि को संक्रामक बीमारी की चपेट से बचाने हेतु सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने नवागत उपजिलाधिकारी सदर शैलेंद्र मिश्र को पत्र लिखा है। श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि सम्पूर्ण तहसील परिसर /न्यायालय परिसर में व मार्गो पर गंदे पानी के बहाव व ब्याप्त गंदगी से न्याययिक अधिकारियों, कर्मचारियों,वादकारियों एवम अधिवक्ताओ का चलना फिरना बहुत ही कष्टदायी हो गया है। अनवरत निकलने वाला सीवर व शौचालय का गंदा पानी तहसील भवन के ठीक उतरी हिस्से व मार्ग पर खुले आम बहवाया जा रहा है जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की पूरी संभावना बनी हुई है और उत्तरी हिस्से की तरफ अधिवक्तता साथियों का चैंबर होने से उन्हें दिन भर गंदे पानी की बदबू को बर्दाश्त करना पड़ता है जो बेहद दुःखद और शर्मनाक है।
उक्त गंदे पानी के मार्ग पर बहने से आये दिन अधिवक्ता साथी, वादकारी एवम कर्मचारियों के गिरने का भय बना रहता हैं एवम अधिवक्ता साथियो, वादकारियों एवम कर्मचारीगण को आवागमन व कार्य करने में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जनपद एवम सत्र न्यायालय परिसर होने के कारण जनपद सोंनभद्र के कोने कोने से हजारो की संख्या में वादकारियों का यहां आना जाना होता है फिर भी इसे इस प्रकार गैर जिम्मेदाराना तरीके से गंदा पानी बहाया जाना अत्यंत दुःखद है।

उन्होंने माँग की है कि जल्द से जल्द से इस समस्या को संज्ञान में लेकर जिम्मेदार संविदी संस्थान को आदेशित कर इस समस्या को दूर करने हेतुं आवश्यक कदम उठाने की कृपा करें जिससे न्यायालय परिसर स्वच्छ और अधिवक्ता, वादकारियों एवम कर्मचारियों का आवागमन सुरक्षित हो सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान