सोनभद्र

बस के धक्के से बाइक पर सवार एक कि मौत दूसरा गम्भीर रुप से घायल

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरविल चौराहे के समीप शुक्रवार को मूर्धवा बीजपुर मार्ग पर एक बस के धक्के से बाइक पर सवार विवेक कुमार पुत्र रामानन्द प्रजापति (12) की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दूसरा चन्द्रिका पुत्र अर्जुन (25) निवासी किरबिल गंभीर रूप से घायल हो गया।डायल 112 पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल चन्द्रिका को म्योरपुर सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर संजीव विन्द द्वारा प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हेतु रिफर कर दिया गया।उधर किरबिल चौराहे के पास आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।घटना के बाद बस को कुछ दूरी पर खड़ा कर चालक फरार हो गया।घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान