सोनभद्र

बाऊली में उतराया मिला व्यक्ति का शव

बभनी सोनभद्र( मुहम्मद कलाम) बभनी थाना क्षेत्र के इकदीरी गांव का मामला

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के इकदीरी गांव में गुरुवार को देर शाम घर से पांच सौ मीटर दूर बाउली में एक व्यक्ति का शव उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय रामदेव पुत्र राम किशुन निवासी इकदिरी का शव गुरुवार के देर शाम बाउली में उतराया हुआ मिला।भतीजा आकाश कुमार ने बताया कि चाचा बुधवार को सुबह घर से निकले थे।रात मे घर नही आये गांव में ही घूमते रहे। गुरुवार के शाम को कुछ चरवाहे जब गायों को पानी पिलाने के लिए बाउली के तरफ गये तो वहां पानी में शव उताराया हुआ देखा। चरवाहों ने गांव में इसका सूचना दिया।खबर मिलते ही गांव के लोग वहां इकट्ठा हो गये।शव को बाहर निकाला गया तो रामदेव के रुप में पहचान किया गया।इसकी सूचना ग्राम प्रधान ने बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे आकाश ने तहरीर दी है शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान