सोनभद्र

अंतरप्रांतीय चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) पुलिस अधीक्षक जसवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में मंगलवार को बभनी पुलिस ने दो अंतरप्रांतीय चोरों को बाईक व सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बभनी एसएचओ अमित सिंह ने बताया कि बभनी कस्बे में संचालित मोबाइल दुकान से 21/22 मार्च को दुकान की छत तोड़कर मोबाइल फोन व एसेसरीज चुरा लिये थे। इसके पूर्व अलग अलग थाने से बाईक भी चोरी किये थे। उन्होंने बताया कि जरिए मुखबिर पता चला कि दो लोग चोरी की बाईक लेकर छत्तीसगढ़ भागने के फिराक में है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक आर एस शर्मा अपने टीम के साथ निकल पड़े। जैसे ही पुलिस मगरमांड बड़ा देव तिराहे के पास पहुंचे दो लोग आते दिखाई दिये। पुलिस को जैसे ही देखे भागने के चक्कर में पड़ गये। लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर थाने ले आई। पूछताछ के बाद अपना नाम राम दिहल प्रजापति पुत्र राम करन निवासी नेमना थाना बीजपुर,लखन लाल पुत्र दादू राम प्रजापति निवासी जनकपुर छत्तीसगढ़ बताया। दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। दोनों के पास से 3 मोबाइल,घड़ी,2 बाइक,3 ब्लूटूथ तथा राउटर बरामद किया गया। अमित सिंह सिंह ने बताया कि इसके पूर्व राम दिहल चोरी के मामले मे जेल जा चुके हैं। इसके साथ ही गांजे में भी सजा काट चुका है। गिरफ्तार करने में हेड कांस्टेबल भरत यादव, भईया लाल, जयप्रकाश शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया अनियंत्रित पीकअप ने बाइक सवार को रौंदा रिफर
Download App