सोनभद्र

लैरा जंगल में तेंदुआ आने की सूचना पर रात भर निगरानी करता रहा वन विभाग

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय वन रेंज के हवाई पट्टी रोड के लैरा के जंगल में गुरुवार की शाम चरवाहों के सुचना पर तेंदुआ आने की सूचना पर वन विभाग देर रात तक ग्रामीणों को जागरूक किया और जंगल की तरह रात में ना निकलने की हिदायत दिया ।वन दरोगा विजेंद्र सिंह ने बताया की चरवाहे की जानकारी के आधार पर यकीन कर जंगल के किनारे के गांव कुंडाडीह ,हरहौरी,कारकोरी बभनडीहा, आदि गांव के ग्रामीणों को सचेत कर उन्हे जागरूक किया गया।लेकिन चरवाहे के अलावा कोई व्यक्ति तेंदुआ नही देखा है देवारी,बभनडीह में चार दिनों में तीन बकरी उठाने वाले जानवर के बारे में वन विभाग ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि लकड़बग्घा के बकरियों का शिकार किया है।तेंदुआ के पद चिन्ह भी नही पाए गए। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया है की खूंखार जगली जानवर दिखे तो वन विभाग को तत्काल सूचित करे।अकेले जगलं में ना जाए और किसी काम से गए भी तो शाम तक वापस हो ले। अंधेरे में तेंदुआ हमला कर सकता है।सेल फोन पर वन दरोगा श्री सिंह ने बताया की रात में गस्त कर ग्रामीणों को सचेत कर दिया गया है।वन विभाग की टीम को कही तेंदुआ नही दिखा। जनवरी के अंतिम सप्ताह में शिकारियों के फंदे में तेंदुआ की मौत के बाद वन विभाग जंगली जानवरों की सुरक्षा को लेकर सचेत है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App