सोनभद्र

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर जल नल योजना से बंचित बीजपुर गाँव

बीजपुर(विनोद गुप्त)

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर जल नल योजना(नमामि गंगे)का लाभ बीजपुर वासियो को नही मिल पाएगा। शुद्ध पेयजल की सप्लाई शुरू होने के बाद भी बीजपुर के ग्रामीण पानी की किल्लत से ही जूझते रहेगें। सोमवार को जब यह खबर ग्रामीणों को मिली तो प्रधानपति विश्राम सागर के साथ नमामि गंगे का कार्य करा रही संस्था जीपीबीआर के ऑफिस पर पहुंच गए और उक्त परियोजना से बीजपुर ग्राम पंचायत का नाम हटाने की जानकारी लेनी चाही तो प्रोजेक्ट मैनेजर विनीत अग्रवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत बीजपुर का नाम सूची में नही है इसलिए यहां काम शुरू नही हो पाया है। बताया कि हमे कार्य करने के लिए जो नक्शा मिला है उसमें बीजपुर ग्राम पंचायत का नाम ही नही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में सोमवार की देर शाम बाजार के श्रीराम चौक पर बैठक कर सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना से बीजपुर ग्राम पंचायत का नाम हटाए जाने का विरोध किया तथा तय किया कि एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एडीएम नमामि गंगे सोनभद्र आशुतोष दुबे से मिल कर समस्या से अवगत कराएगा।ग्राम प्रधान दशमती गुप्ता ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना से हर घर जल नल की व्यवस्था सरकार द्वारा की गयी है लेकिन ग्राम पंचायत का नाम ही उक्त परियोजना में न होना चिंता का विषय है।वरिष्ठ समाजसेवी एवं बीडीसी उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पेयजल की समस्या से जूझ रहे रहवासियों के लिए उक्त परियोजना वरदान साबित हो रही थी लेकिन अचानक कार्यदायी संस्था द्वारा कहा गया कि बीजपुर ग्राम पंचायत का उक्त परियोजना में नाम ही नही है यह चिंता का विषय है अगर आगामी दिनों में नमामि गंगे परियोजना से बीजपुर ग्राम पंचायत का नाम नही जुड़ा तो करीब 11 हजार की आबादी वाले लोग पानी के बूंद बूंद के लिए तरसेगी।इसबाबत एडीएम नमामि गंगे आशुतोष दुबे ने कहा कि बीजपुर में पहले से ही जलनिगम की परियोजना काम कर रही है बावजूद अगर उसके संचालन में कोई दिक्कत आरही होगी तो उस गाँव को भी हम हर घर नल जल योजना में शामिल करेगें कोई भी गाँव छोड़ा नही जाएगा सभी को इस परियोजना का लाभ मिलेगा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता
Download App